Sat. Apr 25th, 2026

Claude AI Future Forecast: करियर से धन तक, अगले 5 साल का भविष्य बताएगा Claude AI, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Claude AI Future Forecast: आने वाला कल कैसा होगा, यह जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है। एंथ्रोपिक (Anthropic) कंपनी का चैटबॉट Claude अब आपको न सिर्फ आपके स्वभाव के बारे में बताएगा, बल्कि अगले 5 सालों के लिए साल-दर-साल का एक विस्तृत चार्ट तैयार करके देगा। इसमें आपके करियर, निवेश और धन से जुड़ी भविष्यवाणियां शामिल होंगी।

Claude AI ही क्यों?

वैसे तो भविष्यफल के लिए ChatGPT या Gemini का भी उपयोग किया जा सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि Claude अधिक सफाई और गहराई से डेटा का विश्लेषण करता है। यह आपको आपकी कुंडली के मजबूत और कमजोर पहलुओं के साथ-साथ यह भी सलाह दे सकता है कि आपको कौन सा रत्न (Gemstone) धारण करना चाहिए।

कैसे करें शुरुआत? (Step-by-Step Guide)

अकाउंट बनाएं: सबसे पहले Claude.ai पर जाएं और अपनी Gmail आईडी का उपयोग करके लॉग-इन करें।

प्रॉम्ट दर्ज करें: चैट विंडो खुलने पर ज्योतिष से संबंधित प्रॉम्ट पेस्ट करें (जिसमें भविष्यफल की मांग की गई हो)।

जानकारी साझा करें: इसके बाद Claude आपसे आपकी बुनियादी जानकारी मांगेगा:

  • जन्म तिथि (DOB): DD/MM/YYYY
  • जन्म का समय: XX:XX AM/PM
  • जन्म स्थान: शहर, राज्य, देश

रिजल्ट प्राप्त करें: जानकारी देते ही Claude आपके लिए अगले 5 साल का सिलसिलेवार भविष्य और राशि चार्ट तैयार कर देगा।

यह न केवल एक मजेदार अनुभव है, बल्कि आपके करियर और व्यक्तिगत विकास के लिए एक एआई-संचालित गाइडिंग टूल के रूप में भी काम कर सकता है।

About The Author