Wed. Nov 4th, 2026

ट्रंप के आखिरी दो साल पर मंडराया संकट: सीनेट गंवाई, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स आगे

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के ठीक दो साल बाद हुए मिडटर्म चुनावों के परिणामों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़े संकट में डाल दिया है। इन चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (democratic party) ने ऐतिहासिक वापसी करते हुए अमेरिकी सीनेट में 50 सीटों का आंकड़ा पार कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स (democratic party) मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती नतीजों और रुझानों के सामने आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार स्वीकार करते हुए डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का ऐलान किया है।

नतीजों को स्वीकार कर बोले ट्रंप- ‘विपक्ष के साथ मिलकर करेंगे काम’

चुनाव नतीजों के दौरान मंगलवार रात दिए गए एक साक्षात्कार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिणामों को स्वीकार करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। हम डेमोक्रेट्स (democratic party) के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। हम संभवतः कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।”

हालांकि, इससे पूर्व अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने दावा किया था कि वे खुद इस चुनाव में सीधे उम्मीदवार नहीं थे, और यदि वे मैदान में होते तो रिपब्लिकन पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करती। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य पोस्ट में यह भी कहा कि वे अब एक राजनीतिक विश्लेषक की भूमिका निभाएंगे और विभिन्न उम्मीदवारों की हार-जीत के पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

हाउस और सीनेट का चुनावी गणित

अमेरिका में राष्ट्रपति के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले इस मिडटर्म चुनाव को ट्रंप के प्रशासन पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा था। इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के अलावा 36 राज्यों के गवर्नरों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

435 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में सरकार पर विधायी नियंत्रण के लिए 218 सीटों की आवश्यकता होती है। रुझानों के मुताबिक डेमोक्रेट्स (democratic party) बहुमत के इस जादुई आंकड़े 218 सीट को छूने के करीब हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 160 सीटों के आसपास सिमटने का अनुमान लगाया जा रहा है। फाइनल नतीजों के सामने आने में अभी कुछ समय लग सकता है, लेकिन मौजूदा रुझान रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो चुके हैं।

ट्रंप के आगामी दो वर्षों के कार्यकाल पर सीधा असर

राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का अभी दो साल का कार्यकाल शेष है। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दल का नियंत्रण ट्रंप की नीतियों और प्रशासनिक स्वतंत्रता के लिए भारी अवरोध बन सकता है। अपने फैसलों को बिना किसी समझौते के लागू करने वाले ट्रंप अब तक इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे कड़े फैसलों को लेकर कानूनी व अदालती पेचीदगियों का सामना करते रहे हैं। अब संसद में बहुमत न होने की स्थिति में उनके लिए मनमर्जी से फैसले लेना संभव नहीं रहेगा और आगामी नीतियों पर उन्हें डेमोक्रेट्स (democratic party) से सहमति बनानी ही होगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT