कूड़े में नहीं, रसोई में करें तरबूज के बीजों का इस्तेमाल, जानें इनके फायदे
How to use Watermelon Seeds: गर्मियों के मौसम में तरबूज का खूब सेवन किया जाता है। यह फल स्वादिष्ट होता है और इसमें 90% से अधिक पानी होता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरबूज का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग तरबूज खाने के बाद उसके बीज निकालकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि तरबूज के बीज भी पौष्टिक होते हैं। इन्हें फेंकने के बजाय चबाकर खाया जा सकता है।लेकिन इसके काले-भूरे बीजों को बेकार समझकर डस्टबिन में डाल देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तरबूज के बीज असल में एक सुपरफूड हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो हमारी हार्ट हेल्थ, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
इतना ही नहीं, तरबूज के बीज त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा त्वचा को प्राकृतिक चमक और पोषण प्रदान करते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। यही बीज बाजार में तरबूज के बीज के नाम से काफी महंगे दामों पर बिकते हैं, तो घर में मुफ्त में मिलने वाले बीजों को क्यों बर्बाद करें? आइए जानते हैं तरबूज के बीजों को साफ और सुखाकर उन्हें अपने दैनिक आहार और खाना पकाने में कैसे शामिल करें।

तरबूज के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें
इसके लिए, सबसे पहले बीजों को अलग करें, अच्छी तरह धो लें और धूप में सुखा लें। फिर, एक पैन में थोड़ा सा घी या तेल डालकर उन्हें कुरकुरा होने तक भूनें। बीजों पर काला नमक, चाट मसाला और काली मिर्च छिड़कें। आपका सेहतमंद शाम का नाश्ता तैयार है।
काजू और खसखस की तरह, तरबूज के मगज बीज के अंदर का हिस्सा का इस्तेमाल शाही सब्जियों की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। बीजों को छीलकर उनके सफेद अंदरूनी हिस्से को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे पनीर या मलाई कोफ्ता की ग्रेवी में डालें।
भुने हुए तरबूज के बीजों को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। इस प्रोटीन युक्त पाउडर को सुबह के दूध, प्रोटीन शेक या फ्रूट स्मूदी में एक चम्मच मिलाकर पी सकते हैं।
अगर आप सूप या सलाद खा रहे हैं, तो उस पर भुने हुए तरबूज के बीज छिड़क दें। इससे आपके भोजन में एक शानदार कुरकुरापन आएगा और साथ ही भरपूर पोषण भी मिलेगा।
आप घर पर सूखे मेवों के लड्डू या एनर्जी बार बनाते समय भी इन बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कद्दू और सूरजमुखी के बीजों की तरह ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
तरबूज के बीजों के कई फायदे हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन हानिकारक भी हो सकता है। बहुत अधिक बीज खाने से गैस, पेट फूलना या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इनमें पोटेशियम भी होता है, इसलिए किडनी की समस्या वाले लोगों को इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यदि आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो तरबूज के बीज खाने से पहले डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।(एजेंसी)

