घर में हरा-भरा रहेगा मनी प्लांट, आजमाएं ये आसान टिप्स
Money plant care tips: मनी प्लांट अधिकांश घरों की शोभा बढ़ाता है। घर के लिए शुभ माने जाने के साथ-साथ यह हवा को शुद्ध करने का भी एक बेहतरीन साधन है। इसलिए, अधिकांश लोग इसे घर के अंदर या बाहर लगाते हैं। हालांकि, कभी-कभी पौधे की वृद्धि ठीक से नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में, आप कुछ सरल तरीकों को अपनाकर इसकी वृद्धि को तेज कर सकते हैं।

दरअसल, मनी प्लांट की ग्रोथ को घर के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन कई बार लाख केयर करने के बाद भी मनी प्लांट का पौधा बढ़ने का नाम नहीं लेता है, तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स के बारे में जिसे ट्राई कर आप मनी प्लांट को हेल्दी बना सकते हैं।
अगर आपका मनी प्लांट भी मुरझा रहा है, तो आपको किसी महंगे रासायनिक फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं है, बल्कि आपके किचन में ही इसका सस्ता इलाज है। अक्सर लोग इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को धोकर सीधे मिट्टी में डाल देते हैं, लेकिन माली ने एक ऐसी उबालने वाली खास ट्रिक बताई है जो पौधे पर दोगुनी तेजी से असर करती है
मनी प्लांट को मिट्टी और पानी दोनों में उगाया जा सकता है। हालांकि, अगर पौधे की वृद्धि धीमी हो जाए, तो उसे पानी के बजाय मिट्टी में लगाना बेहतर होता है। इसके लिए, पौधे की जड़ों को काटकर मिट्टी में लगा दें। ध्यान रखें कि मनी प्लांट की गांठें भी मिट्टी में हों। साथ ही, लगाने के तुरंत बाद बहुत अधिक खाद न डालें, क्योंकि इससे पौधा सड़ सकता है।
ऐसे करें मनी प्लांट की देखभाल
चाय पत्ती और पानी को अच्छी तरह उबालना
चाय की पत्तियों और पानी के इस मिश्रण को तेज़ आँच पर उबालें। पानी पूरी तरह उबलने के बाद, आँच धीमी कर दें और इसे 2 से 3 मिनट तक उबलने दें। इस तरह अच्छी तरह उबालने से चाय की पत्तियों में मौजूद नाइट्रोजन और टैनिक एसिड पूरी तरह घुल जाते हैं। यह उबला हुआ पानी एक प्राकृतिक तरल उर्वरक बन जाता है, जिसे पौधे की जड़ें बहुत जल्दी सोख लेती हैं। उबाल आने के बाद, आँच बंद कर दें और काढ़े को पूरी तरह ठंडा होने दें। पौधे में गर्म पानी न डालें, क्योंकि इससे जड़ें जल सकती हैं। पानी के कमरे के तापमान पर ठंडा होने के बाद, इसे छलनी से छानकर बाल्टी या बड़े बर्तन में डालें। बची हुई चाय की पत्तियों को फेंक दें या उन्हें सुखाकर खाद बना लें। यह पानी बहुत गाढ़ा और शक्तिशाली होता है।इसे सीधे पौधे में डालने से मिट्टी का एसिडिक लेवल बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए माली की सलाह है कि इस एक लीटर छाने हुए चाय के पानी में इतना ही यानी एक लीटर नॉर्मल पानी और मिला लें। ऐसा करने से यह लिक्विड फर्टिलाइजर हल्का हो जाता है और पौधे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।
महीने में सिर्फ एक बार इस्तेमाल
इस जादुई तरल खाद को अपने मनी प्लांट के गमले की मिट्टी में डालें। खाद डालने से पहले मिट्टी की हल्की से गुड़ाई कर लें ताकि पानी सीधे जड़ों तक पहुँच सके। ध्यान रहे कि इस खाद का प्रयोग हर दिन न करें। इसे महीने में केवल एक बार ही पौधे पर डालें। यह सीमित मात्रा ही आपके मनी प्लांट की रुकी हुई वृद्धि को तेज़ी से बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।
ब्राइट सनलाइट और सही देखभाल
खाद डालने के साथ-साथ, पौधे को सही वातावरण प्रदान करना भी बेहद ज़रूरी है। मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें जहाँ भरपूर धूप आती हो, जैसे खिड़की के पास या बालकनी में। हालांकि, इसे सीधी और तेज़ धूप से बचाना न भूलें। सीधी और तेज़ धूप से इसकी खूबसूरत हरी पत्तियाँ जल सकती हैं और पीली या भूरी हो सकती हैं। (एजेंसी)

