कटहल के बीजों में छिपा है पोषण का खजाना, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
Benefits Of Jackfruit Seeds: कटहल की करी, अचार और पकौड़े भारतीय व्यंजनों में लोकप्रिय हैं। कई जगहों पर पके और मीठे कटहल को फल के रूप में भी खाया जाता है। हालांकि, इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा बर्बाद होने वाली चीज इसके बड़े बीज होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, कटहल के बीज प्रोटीन और जटिल कार्बोहाइड्रेट का भंडार होते हैं।
कटहल एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही इसे पसंद करते हैं। कटहल ही नहीं, इसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कटहल के बीज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। गौरतलब है कि इनमें विटामिन ए, सी, थायमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक पाए जाते हैं, जो सभी शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। कटहल के बीजों में पाया जाने वाला फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है। इतना ही नहीं कटहल के बीजों को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कटहल को स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है,तो चलिए हम आपको कटहल के बीज खाने से होने वाले फायदे बताते हैं।

कटहल के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें
बीजों को अच्छी तरह धो लें और प्रेशर कुकर में थोड़ा नमक डालकर 2-3 सीटी आने तक उबालें। उबलने के बाद सफेद छिलका आसानी से उतर जाएगा। उबले हुए बीजों पर चाट मसाला और नींबू का रस छिड़कें और आनंद लें। यह शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन कम कैलोरी वाला नाश्ता है।
सूखे बीजों को धीमी आंच पर एक पैन में या रेत/नमक के साथ भूनें। भूनने के बाद, बाहरी छिलका उतार लें। अंदर का कड़क और सोंधा हिस्सा खाने में बिल्कुल भुने हुए काजू या अखरोट जैसा स्वाद देता है।
कटहल के बीजों को छीलकर दो टुकड़ों में काट लें। आप इन्हें आलू की करी, मिक्स वेजिटेबल या अरहर की दाल उबालते समय डाल सकते हैं। इससे न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि उसका पोषण मूल्य भी दोगुना हो जाता है।
कटहल के बीज खाने के फायदे
1. इम्यूनिटीः कटहल के बीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं। कटहल में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन-सी कारगर एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
2. मोटापाः कटहल रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसके सूजनरोधी गुण कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कटहल का सेवन वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।
3. डायबिटीजः कटहल के बीज को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. कटहल के बीज खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। इसको आप डाइट में सब्जी या पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. कब्जः कटहल के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। कटहल के बीज को डाइट में शामिल कर कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
5. स्किनः स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप कटहल के बीजों का सेवन कर सकते हैं। कटहल के बीज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी एजिंग प्रॉपर्टी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। (एजेंसी)

