Wed. Sep 16th, 2026

Jio Canva Pro Offer: जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले! फ्री में मिलेगा Canva Pro का 4000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

Jio Canva Pro Offer: अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक शानदार मेगा ऑफर पेश किया है। जियो ने ग्लोबल डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म Canva के साथ नई पार्टनरशिप की है, जिसके तहत यूजर्स को 4,000 रुपये की कीमत वाला Canva Pro और Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए बिल्कुल फ्री में दिया जा रहा है।

कंपनी का यह खास ऑफर उन यूजर्स के लिए लागू है जो 2GB या उससे अधिक डेली डेटा वाले प्लान का रिचार्ज कराते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 349 रुपये से है।

किस प्लान में क्या मिलेगा?

349 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान से रिचार्ज कराने पर यूजर्स को पूरे 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

399 रुपये वाला प्लान: 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को पूरे 12 महीने के लिए Canva Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Canva Pro और Pro Lite में क्या हैं फीचर्स?

Canva Pro Lite: इसमें यूजर्स को 3 ब्रांड किट्स, 50GB क्लाउड स्टोरेज और बेसिक लेवल के एडवांस AI टूल्स का एक्सेस मिलता है।

Canva Pro: इसमें 5 ब्रांड किट्स, 100GB क्लाउड स्टोरेज और एडवांस एआई (AI) टूल्स का फुल एक्सेस दिया जाता है, जिससे रील्स और ग्राफिक्स बनाना बेहद आसान हो जाता है।

कैसे करें इस ऑफर को एक्टिवेट?

  • सबसे पहले अपने जियो नंबर पर 349 रुपये या उससे ऊपर के 2GB/डेली डेटा प्लान से रिचार्ज करें।
  • रिचार्ज सफल होने के बाद अपने स्मार्टफोन में MyJio App खोलें।
  • ऐप के होम स्क्रीन पर दिख रहे Canva Offer बैनर पर टैप करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते ही आपका 1 साल वाला केनवा प्रो सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े