अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, ‘ज्ञानू-जानू की शादी और हनीमून’ वीडियो शेयर करने पर कार्रवाई
Raipur News: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC-J) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दर्शाने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जोगी ने यह वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और ज्ञानेश कुमार के बीच प्रतीकात्मक विवाह और हनीमून दिखाया गया था।
भाजपा ने इस वीडियो का विरोध किया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंचे और अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। केंद्रीय जोन के पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, “भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग
भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा, “अमित जोगी ने प्रधानमंत्री और भारत के चुनाव आयुक्त का किरदार निभाया और अंतरंग दृश्यों को फिल्माया। हमने पटकथा लेखक, वीडियो शूट करने वाले कैमरामैन और इसमें शामिल सभी कलाकारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्रशासन को इस मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करनी चाहिए।”
क्या है पूरा मामला
अमित जोगी ने कथित मतदान धांधली को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर नकाबपोश किरदारों को दर्शाने वाला एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में “ज्ञानू-जानू की शादी” शीर्षक से एक हनीमून का दृश्य भी दिखाया गया था। यह वीडियो आपत्तिजनक था और इसकी व्यापक आलोचना हुई।
अमित जोगी ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने वीडियो डिलीट कर दिया और माफी मांगते हुए कहा कि उनका संदेश अनुचित था। उन्होंने कहा था कि अपनी बात रखने का तरीका सही नहीं था। उन्होंने पोस्ट डिलीट करते हुए कहा था।(एजेंसी)

