Sun. May 24th, 2026

हल्की – रिमझिम बारिश के साथ बादल छाए रहे

रायपुर। शनिवार सुबह हल्की बारिश के साथ कई घंटे रिमझिम बारिश होते रही। इस दौरान बादल गहराए रहे। मध्यान्ह अपरान्ह तक सूर्य देवता के दर्शन नसीब नहीं हुए।

राजधानी में शनिवार को भी सुबह से बादल छाए हुए थे। 7 बजे के बाद हल्की -मध्यम वर्षा शुरू हो गई। जो आधे -पौन घंटे उपरांत रिमझिम बारिश में तब्दील हो गई। यह स्थिति करीब साढे नौ- दस बजे तक रही।

सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले बच्चे छाता- बरसाती ओढ़कर जाते देखे गए। इसी तरह नौकरी- कामकाज हेतु निकले लोग छाता-बरसाती लिए हुए थे। पूर्वान्ह 10 बजे तक रिमझिम बारिश थम गई, पर बादल बरकारर थे। हल्की- ठंडी हवा चलने लगी थी।

फुटपाथ पर धंधे करने वाले बारिश बढ़ने की आशंका से व्यवस्था करते देखे गए। हालांकि आशंका निर्मूल गई परंतु निजी नौकरी या दुकानदारी के लिए निकलने वाले लोगों को वर्षा बढ़ने के पहले गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी थी। सरकारी दफ्तरों, संस्थाओं में शनिवार की वजह से अवकाश था। ऐसे में कर्मी घर पर बने रह कर पेंडिंग वर्क निपटाते रहे।

अपरान्ह बाद फिर हल्की मध्यम बारिश शुरू हो गई। शनिवार को प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में उपरोक्त स्थिति देखी गई।

About The Author

इन्हें भी पढ़े