Fri. Oct 30th, 2026

Manipur violence: सर्वदलीय बैठक में अमित शाह बोले- हिंसा में न जाए एक भी जान, यही हमारी प्राथमिकता

Manipur violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ आल पार्टी मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने संवेदनशीलता के साथ और अराजनीतिक तरीके से मणिपुर में शांति बहाली के लिए अपने सुझाव दिए और भारत सरकार खुले मन से इन सुझावों पर विचार करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पूरी संवेदनशीलता के साथ इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए निरंतर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। मोदी सरकार सबको साथ लेकर मणिपुर समस्या का समाधान निकालने के प्रति कटिबद्ध है, मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अब एक भी व्यक्ति की जान हिंसा में ना जाए।

क्या बोले अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि मणिपुर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। 13 जून की देर रात के बाद से राज्य में एक भी व्यक्ति की जान हिंसा में नहीं गई। अब तक 1800 लूटे गए हथियार जमा कराए जा चुके हैं। राज्य में सुरक्षाबलों के 36 हजार जवान तैनात हैं, 40 IPS अधिकारियों को मणिपुर भेजा गया है, 20 मेडिकल टीमें भेजी गई हैं, दवाओं सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। म्यांमार-मणिपुर सीमा पर 10 किलोमीटर बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है। 80 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए टेंडर हो चुका है और बाकी बची सीमा का सर्वेक्षण चल रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से स्थिति को सामान्य करने और मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच जल्द से जल्द शांति और विश्वास बहाल करने में मदद के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।

क्या बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा मणिपुर समस्या के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पूरी घटना पर पहले दिन से ही नजर बनाए हुए हैं। मणिपुर समस्या बेहद संवेदनशील है और इसे संवेदनशीलता के साथ ही सुलझाने की आवश्यकता है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों पर खुले मन से चर्चा कर मणिपुर समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया। मणिपुर समस्या की जड़ में कई पुराने कारण हैं जो वर्तमान हिंसा के भड़कने का कारण भी बने। गृहमंत्री अमित शाह खुद मणिपुर में 4 दिन वहां सभी अलग अलग ग्रुप्स से विस्तार में चर्चा की। गृह मंत्री जी ने वहां रिलीफ कैंप्स का भी दौरा किया। गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय वहां 20 से अधिक दिन रहे। मोदी सरकार स्थिति को समान्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, हमें विश्वास है कि मणिपुर में जल्दी ही पहले जैसी शांति आएगी ।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT