WPL 2027 Auction: महिला IPL में बड़ा उलटफेर! WPL 2027 ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन यानी WPL 2027 के लिए बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि में एक रोमांचक मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस नीलामी में कुल 150 खिलाड़ियों पर दांव लगाया गया, जिसमें से 25 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अपने पाले में किया। इस ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स पर लगी, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। नीलामी से पहले सभी पांचों टीमों के पास कुल 27 स्लॉट खाली थे, जिन्हें भरने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
सभी टीमों की ऑक्शन में रणनीति और खरीदारी
इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीतियों के तहत खाली स्लॉट भरे। यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 8 स्लॉट खाली थे और उन्होंने अपने सभी 8 स्लॉट सफलतापूर्वक भर लिए। यूपी ने सोफी मोलिनेक्स के अलावा स्नेह राणा (30 लाख), ग्रेस हैरिस (30 लाख), सुषमा वर्मा (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मनाली दक्षिणी (10 लाख), स्नेहा पवार (10 लाख) और आशा शोभना (10 लाख) को खरीदा। मुंबई इंडियंस के पास 6 खिलाड़ियों की जगह खाली थी और उन्होंने श्वेता सेहरावत (20 लाख), अक्षिता भगत (10 लाख), सानिका चालके (10 लाख), भारती रावल (10 लाख), लतिका इनामदार (10 लाख) और दिशा कसाट (10 लाख) को खरीदकर अपना स्क्वॉड पूरा किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 नए खिलाड़ी खरीदे जिनमें जेस जोनासन (40 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), तेजल हसबनीस (30 लाख) और वृंदा दिनेश (10 लाख) शामिल हैं, हालांकि उनका एक स्लॉट खाली रह गया। दिल्ली कैपिटल्स ने भी 4 खिलाड़ियों किरण नवगिरे (75 लाख), काश्वी कंदिकुप्पा (10 लाख), किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख) और नजमा खान (10 लाख) को खरीदा और उनका भी एक स्लॉट रिक्त रहा। इसके अलावा, गुजरात जायंट्स के पास 3 खाली जगहें थीं, जिन्हें उन्होंने गुनालन कमलिनी (40 लाख), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (30 लाख) और समाइरा राघव (10 लाख) को खरीदकर पूरी तरह भर लिया।
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमों का फाइनल स्क्वॉड
यूपी वॉरियर्स की टीम:
दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, सोफी मोलिनक्स, स्नेह राणा, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा, कैथरीन ब्राइस, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार और आशा शोभना।
मुंबई इंडियंस की टीम:
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत और अक्षिता भगत।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम:
अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश और क्लो ट्रायॉन।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम:
एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजैन कप्प, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काशवी और नाजमा खान।
गुजरात जायंट्स टीम:
अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और समायरा राघव।

