छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी,10 से 12 जून तक कई मेमू-डेमू ट्रेनें रद्द
Train Cancelled News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में होने वाले तकनीकी कार्यों का असर आने वाले दिनों में रेल यातायात पर दिखाई देगा। रेलवे प्रशासन ने रसमड़ा स्टेशन पर अधोसंरचना उन्नयन कार्य के चलते 10 से 12 जून के बीच कई मेमू और डेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कुछ पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में भी आंशिक बदलाव किया गया है
रेलवे अधिकारियों के अनुसार,मालगोदाम लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष गैर-इंटर लॉकिंग और पूर्व-गैर-इंटर लॉकिंग ब्लॉक लिए जा रहे हैं। मुख्य कार्य 11 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा, इससे पहले तैयारी के कार्यों के लिए एक ब्लॉक लिया जाएगा।
![]()
कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव
रेलवे ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों के रूट और संचालन में भी चैंज किया है. रेलवे के मुताबिक, रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर ट्रेन 10 और 11 जून को सिर्फ दुर्ग स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं डोंगरगढ़ से बिलासपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दुर्ग स्टेशन से शुरू होगी। इस बदलाव के चलते डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच कुछ टाइम के लिए ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
इस अवधि में रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, इतवारी-गोंदिया, गोंदिया-इतवारी, इतवारी-बालाघाट और बालाघाट-इतवारी रूट की मेमू-डेमू सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया है।
वहीं रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर ट्रेन को 10 और 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ से बिलासपुर जाने वाली पैसेंजर सेवा भी दुर्ग स्टेशन से शुरू होगी और डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में नहीं चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। (एजेंसी)

