Twisha Sharma Death Case: CBI का बड़ा खुलासा, आरोपी सास पर सबूत मिटाने और गवाहों को डराने का शक
Twisha Sharma Death Case: मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एजेंसी के मुताबिक, मौत के अगले ही दिन आरोपी सास ने सीसीटीवी फुटेज और पार्लर की जानकारियां जुटाने की कोशिश की थी।
भोपाल की चर्चित मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट में अपना काउंटर एफिडेविट दाखिल किया है, जिसमें कई अहम और गंभीर जानकारियां साझा की गई हैं। CBI ने अदालत को बताया है कि मुख्य आरोपी और उनके परिवार का रसूख काफी मजबूत है, जिसके चलते भोपाल में चल रहे ट्रायल के प्रभावित होने और गवाहों के डराए जाने की पूरी आशंका है।
CBI के एफिडेविट की मुख्य बातें
- घटना और तारीखें: CBI के अनुसार, ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई 2026 को हुई थी। इसके ठीक अगले दिन यानी 13 मई 2026 को आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने मामले से जुड़े सबूत जुटाने की कोशिश शुरू कर दी थी।
- सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश: जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने एक सीसीटीवी तकनीशियन को फोन किया और घटना के समय के फुटेज की कॉपी हासिल की।
- ब्यूटी पार्लर से संपर्क: घटना से एक दिन पहले ट्विशा जिस ‘एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर’ गई थीं, आरोपी सास ने उसी दिन वहां की संचालिका से भी संपर्क कर उनके आने-जाने की जानकारी मांगी थी।
- प्रभावशाली होने का शक: CBI ने अदालत को बताया कि आरोपी गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह काफी प्रभावशाली हैं। एजेंसी ने आशंका जताई है कि यदि मामला भोपाल में ही चलता रहा, तो गवाहों को डराया जा सकता है और ट्रायल को प्रभावित किया जा सकता है। इसी आधार पर एजेंसी ने मामले की सुनवाई और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

