Wed. Sep 16th, 2026

नोएडा के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी, योगी आदित्यनाथ के दौरे पर बंद रहेंगे ये मार्ग

CM YOGI

CM YOGI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को नोएडा की यात्रा पर आने वाले हैं। ऐसे में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस बाबत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह के 6 बजे के बाद से योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के खत्म होने के 1 घंटे बाद तक नोएडा में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ग्रेटर नोएडा में 11 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति के एक घंटे बाद तक वाहनों का आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर कई रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

नोएडा क्षेत्र में प्रतिबन्धित मार्ग
1- सिटी सेन्टर अण्डरपास सैक्टर 39 से विन्ध्याचल मार्ग पर सैक्टर 12, 22 चौक से मैट्रों अस्पताल चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।
2- सैक्टर 12, 22, 56 तिराहा से एमपी-01 मार्ग होकर रजनीगंधा चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।
3- सैक्टर 31 और 25 चौक से सैक्टर 8, 10, 11,12 चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
4- सैक्टर 33, 53 तिराहा से सैक्टर 33 तिराहा तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
5- सैक्टर 54 चौकी तिराहा से जलवायु विहार चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

एलीवेटेड मार्ग एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वीआईपी मूवमेन्ट होने पर-
1- एलीवेटेड मार्ग पर वीआईपी मूवमेन्ट के समय कुछ समय के लिए दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित/डायवर्ट किया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा में प्रतिबन्धित मार्ग-
1- पुस्ता तिराहा से सुपरटेक/ओमीक्रोन गोलचक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा।
2- सुपरटेक/ओमीक्रोन गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर अल्प समय के लिए यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा।
3- सिरसा गोलचक्कर से रामपुर-फतेहपुर तिराहा से एडवर्ब कम्पनी तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया जायेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े