बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने TRE-4 के 32,388 पदों का नोटिफिकेशन किया जारी
पटना: बिहार में शिक्षक बनने की चाह रखने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (TRE-4) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32,388 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार लंबे समय से TRE-4 नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब वह इंतजार खत्म हो गया है।
1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2026 को शुरू होगी। उम्मीदवार 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2026 है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरनी होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
32,388 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 पद भरे जाएंगे। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौका है। TRE-4 के विज्ञापन का लंबे समय से इंतजार था। उम्मीदवार TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध-प्रदर्शन भी कर रहे थे; मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में सैकड़ों उम्मीदवारों ने धरना-प्रदर्शन किया।
सम्राट चौधरी ने किया था ऐलान
जुलाई के आखिरी हफ्ते में, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। अब इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
TRE-4 में किस कक्षा के लिए कितने पद?
मुख्यमंत्री की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, TRE-4 में कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. कक्षा के हिसाब से पदों का ब्योरा इस तरह है:
कक्षा 1 से 5: 3,847 पद
कक्षा 6 से 8: 8,563 पद
कक्षा 9 से 10: 3,877 पद
कक्षा 11 से 12: 16,101 पद
आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के अनुसार)
कक्षा 1-5 और 6-8: 18 साल
कक्षा 9-10 और 11-12: 21 साल
अधिकतम आयु सीमा: 37 साल (अनारक्षित वर्ग)
अनारक्षित (महिला)/BC/EBC: 40 वर्ष
SC/ST (पुरुष और महिला): 42 साल
एक चरण में परीक्षा कराने की मांग
TRE-4 के उम्मीदवार यह भी मांग कर रहे हैं कि परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाए। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होनी चाहिए। अब जब नोटिफिकेशन जारी हो गया है, तो उम्मीदवार परीक्षा की तारीख और पैटर्न पर ध्यान दे रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार अब भर्ती परीक्षा के अगले चरणों का इंतजार करेंगे। (एजेंसी)

