Sat. Oct 3rd, 2026

सत्याग्रह पोर्टल से जुड़ेंगे देशभर के आंदोलन: राहुल गांधी का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, 2 मिनट में दर्ज होगी कहानी

RAHUL GANDHI

दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे नागरिकों को एकजुट करने के लिए ‘सत्याग्रह’ नाम से एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इस मंच का उद्देश्य देशभर में चल रहे जनसंघर्षों और स्थानीय आंदोलनों को एक डिजिटल नक्शे पर सामने लाना है।

‘अकेले उठने वाली आवाज को दबने नहीं देंगे’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि छात्र, किसान, Gen Z, आदिवासी, दलित और महिलाएं अक्सर अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ते हैं और ऐसी आवाजों को आसानी से दबा दिया जाता है। उन्होंने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि बापू ने सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन एकता के साथ सच के लिए खड़े होना उससे भी बड़ी ताकत है।

2 मिनट में नक्शे पर दिखेगा आपका संघर्ष

राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों से अपील की है कि वे पोर्टल पर अपनी कहानी जरूर साझा करें। इसमें महज दो मिनट का समय लगेगा। दर्ज की गई कहानियां पोर्टल के नक्शे पर दिखाई देंगी, जिससे संघर्षरत लोग यह देख सकेंगे कि देश के अन्य हिस्सों में उनकी तरह और कौन-कौन से नागरिक समान मुद्दों पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े