Thu. Sep 10th, 2026

Chhathi Maiya Song: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ का भक्ति गीत ‘छठी मैया’ रिलीज, फैंस की आंखें हुईं नम

Chhathi Maiya Song: लोक आस्था के महापर्व छठ की गूंज अब सिनेमा के परदे पर भी गूंज उठी है! जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसी भरते और तमन्ना भाटिया को छठी मैया की भक्ति में लीन देखा, तो फैंस का दिल इमोशनल हो गया। आखिर क्या है इस 400 साल पुरानी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म की कहानी और क्यों इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है? अंदर की पूरी बात जानने के लिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो चुका है। गाने में छठ पूजा के चारों दिनों के अनुष्ठानों, शाम के अर्घ्य, सुबह की पूजा और कोसी भरने की सुंदर झलक दिखाई गई है। इस भावुक कर देने वाले गाने को गायक विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश द्वारा की गई है। गाने को जी म्यूजिक लेबल के बैनर तले जारी किया गया है।

फिल्म में छठ पूजा के दृश्यों को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि अब छठ पूजा सिर्फ एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे संसार का त्योहार बन चुका है। तमन्ना भाटिया ने साझा किया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ के महत्व को गहराई से समझा और तैयारी की।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF और 11.11 प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में बन रही फिल्म ‘द वन’ की कहानी एक शहरी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में 400 साल पुरानी एक दिव्य देवी (वन देवी) को अनजाने में जगा देता है। दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार व नीरज कोठारी द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े