Sun. Jan 18th, 2026

रेल्वे रैपिड निर्माण के दौरान गिरा स्लैब, आठ मजदूर दबे

उत्तरप्रदेश: मेरठ एक बड़ा हादसा हो गया जहँ दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान एक स्लैब भरभरा कर गिर गया, इस घटना में आठ मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए, आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी को मलबे से बाहर निकला गया। घायल मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों में तीन मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास रात तीन बजे घटी. देर रात हुई घटना के बाद बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया, मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन तक पहुंची, करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची ,जहाँ घायलों का केएमसी अस्पताल लाया गया ,घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

 

About The Author