Mon. Sep 28th, 2026

Haryana Building Collapse: अंबाला में दहलाने वाला हादसा; निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Haryana Building Collapse: हरियाणा के अंबाला शहर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। अंबाला के धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर छत (लेंटर) डाली जा रही थी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

राहत और बचाव कार्य (Rescue Operation)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद प्रशासन की मुस्तैदी से एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे से निकालकर कुल 17 लोगों को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित के अनुसार, इस हादसे में अब तक कुल 5 से 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को ढूंढने में जुटा हुआ है।

मृतकों की पहचान

हासे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • राजेंद्र (50 वर्ष): राजमिस्त्री, निवासी जलबेड़ा
  • शास्त्री (50 वर्ष): निवासी गरनाला
  • कालिया (50 वर्ष): निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
  • रूप सिंह (55 वर्ष): निवासी गांव डंगडेरा, लालड़ू (पंजाब)
  • मल्कीत सिंह (55 वर्ष): जिनका शव भी मलबे से बरामद किया गया।

(एक अन्य मृतक की पहचान अभी स्पष्ट की जा रही है।)

About The Author

इन्हें भी पढ़े