Sun. Sep 27th, 2026

Apple Launch Event: एप्पल लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अक्टूबर में आ रहा है एक और धमाकेदार लॉन्च इवेंट, घर-घर पहुंचेगा नया ‘Smart Home Hub’!

Apple Launch Event: टेक दिग्गज एप्पल (Apple) अपने सितंबर के भव्य लॉन्च इवेंट के बाद अब अक्टूबर में एक और बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन टेक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि अक्टूबर में एप्पल का दूसरा बड़ा हार्डवेयर इवेंट हो सकता है, जिसमें कई क्रांतिकारी प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया जा सकता है।

1. स्क्रीन वाला ‘Home Hub’ हो सकता है सबसे बड़ा आकर्षण

एप्पल के स्मार्ट होम सेगमेंट में इस बार कुछ ऐसा आने वाला है जिसकी चर्चा लंबे समय से थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक नया स्क्रीन वाला स्मार्ट होम डिवाइस—जिसे Home Hub या HomePad कहा जा रहा है—लॉन्च किया जा सकता है। इसमें करीब 7 इंच की स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिप, सिरी एआई (Siri AI) और फेसटाइम सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसे टेबल पर रखने के साथ-साथ दीवार पर भी माउंट किया जा सकेगा।

2. OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया iPad Mini

एप्पल अपने सबसे छोटे टैबलेट यानी iPad Mini को एक नए और आधुनिक रूप में लाने की तैयारी में है। इसमें शानदार OLED डिस्प्ले, दमदार A19 Pro या A20 Pro चिपसेट, बेहतर स्पीकर सिस्टम और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन दिए जाने की चर्चा है।

3. M6 चिप के साथ iMac और MacBook Pro

परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए मैक सीरीज में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। नए 24-इंच iMac में शक्तिशाली M6 चिप और आकर्षक नए कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसके अलावा 14-इंच MacBook Pro को भी M6 चिप के साथ अपडेट किए जाने की खबर है।

4. HomePod Mini और Apple TV 4K में AI का तड़का

स्मार्ट होम को और स्मार्ट बनाने के लिए HomePod Mini 2 में बेहतर ऑडियो, N1 चिप और Wi-Fi 7 सपोर्ट के साथ नया रेड कलर ऑप्शन आ सकता है। वहीं, नए Apple TV 4K में A17 Pro चिप, 8GB रैम और Siri AI का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे घर बैठे एंटरटेनमेंट का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े