राम चरण की ‘पेड्डी’ का तूफानी जलवा, एक दिन में 135 करोड़ कमाकर मचाई सनसनी
Peddi Box Office Collection Day 1: ‘पेड्डी’ इस साल मच-अवेटेड फिल्म में से एक है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अब रिलीज होने के साथ ही राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने थिएटर्स में तूफान ला दिया है। हिम्मत, जज्बे और दिल छू लेने वाली कहानी को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ रही है. अब ‘पेड्डी’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। 135 करोड़ कमाई के बाद 100 क्लब में हो गए शमिल जिसने पुरानी सभी 7फिल्मों का कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

पेड्डी का कलेक्शन
दुनियाभर में 135 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली है। इस कमाई के साथ ही पेद्दी ने 7 सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्मों को धूल चटा दी है। फिल्म के मेकर्स ने इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। मेकर्स की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ‘पेड्डी’ ने अपने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 135.36 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। ‘पेड्डी’ को मिल रही तारीफ को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि राम चरण की यह फिल्म आने वाले वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करेगी। (एजेंसी)

