रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में मिली विशेष सचिव की कमान
वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी Rajat Bansal को छत्तीसगढ़ का जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है।
रायपुर। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी Rajat Bansal को छत्तीसगढ़ का जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एक साथ कई अहम जिम्मेदारियां
रजत बंसल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सीईओ संवाद, संचालक (भौमिकी एवं खनिकर्म) और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव बने
वहीं वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी Ravi Mittal को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), नई दिल्ली में उप सचिव पद के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति चार वर्षों के लिए प्रभावी होगी।

