Wed. Jul 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ में 23-27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, हावड़ा रूट की गाड़ियां प्रभावित

Train Cancelled 2026: रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंद स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो-सिग्नलिंग का काम पूरा करने के लिए नॉन-इंटर लॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस बुनियादी ढांचे के विकास को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने 22 जुलाई को सात एमईएमयू यात्री ट्रेनों और 23 जुलाई को एक यात्री ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे के विभिन्न खंडों में 23 से 27 जुलाई तक नॉन-इंटर लॉकिंग (एनआई) और कमीशनिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान हावड़ा रूट पर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों के आरंभ और समापन स्टेशन बदल दिए गए हैं, जबकि रायपुर मंडल में तीसरी लाइन के कार्य के कारण कई एमईएमयू और यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की अपील की है।

हावड़ा स्टेशन पर कमीशनिंग, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला संचालन

पूर्वी रेलवे के हावड़ा डिवीजन के प्लेटफार्म नंबर 24 पर लिंक केबिन चालू करने के लिए 24 से 27 जुलाई तक नॉन-इंटर लॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। कुछ ट्रेनें अब हावड़ा के बजाय संतरागाछी और शालीमार स्टेशनों से शुरू होंगी या वहीं तक सीमित रहेंगी।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बदलाव

12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (24 व 25 जुलाई) – शालीमार स्टेशन से रवाना होगी।
12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस (24 व 25 जुलाई) – सांतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस (25 व 26 जुलाई) – सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी।
12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस (24 जुलाई) – सांतरागाछी तक ही संचालित होगी।
12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल एक्सप्रेस (25 व 26 जुलाई) – सांतरागाछी स्टेशन से चलेगी।
22893 साई नगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस (25 जुलाई) – सांतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – शालीमार स्टेशन तक संचालित होगी।
12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस – सांतरागाछी स्टेशन तक ही जाएगी।

रायपुर मंडल में तीसरी लाइन का काम, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर डिवीजन में भाटापारा-हथबंध सेक्शन के बीच तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग चालू करने के लिए एनआई का काम 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा। इसके चलते कई एमईएमयू और यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें

68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
24 जुलाई को रद्द रहेगी
68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर

इस ट्रेन का आंशिक संचालन

23 जुलाई को चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंडिया-झारसुगुड़ा एमईएमयू ट्रेन केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें। (एजेंसी)

About The Author