Wed. Oct 28th, 2026

स्पेन में बड़ा रेल हादसा! दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 46 लोगों की दर्दनाक मौत

स्पेन: बुधवार को स्पेन में एक भीषण रेल दुर्घटना घटी जब दो तेज रफ्तार ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं। यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे मार्ग पर हुई। स्पेनिश मीडिया ने अब तक कम से कम 46 लोगों की मौत की खबर दी है। रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुर्घटना के बारे मने बताया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दूर तक बिखरा मलबा

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह दुर्घटना तब हुई जब 146 यात्रियों को ले जा रही इर्यो ट्रेन 397 यात्रियों को ले जा रही रेनफे ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान पहुंचा, जिनमें से कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है, जिसमें ट्रेन का मलबा दूर-दूर तक बिखरा हुआ है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

स्पेन के प्रधानमंत्री का बयान

“टोलेडो में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना से मैं स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते और कास्टिले-ला मांचा के राष्ट्रपति एमिलियानो गार्सिया-पेज़ के साथ लगातार संपर्क में हूं। आपातकालीन सेवा दल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है और सभी संबंधित प्रशासनिक एजेंसियां ​​उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।” (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT