Sun. Jul 26th, 2026

25 साल पूरे होने पर फिर लौटेगा हैरी पॉटर का जादू, 8 फिल्में दोबारा सिनेमाघरों में होंगी रिलीज

हैरी पॉटर सीरीज की सभी आठ फिल्में 27 अगस्त से 3 सितंबर तक चुनिंदा थिएटरों में दिखाई जाएंगी। टिकटों की बिक्री 31 जुलाई से शुरू होगी, जबकि भारत में रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

 

 

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज के करोड़ों प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जादू, रोमांच और दोस्ती से भरपूर इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रहा है। अपनी रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने हैरी पॉटर की सभी आठ फिल्मों को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान किया है।

 

मेकर्स के अनुसार, 27 अगस्त से 3 सितंबर तक चुनिंदा थिएटरों में हैरी पॉटर सीरीज की सभी आठ फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इस घोषणा के बाद दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म की यादगार झलकियां साझा करते हुए बताया कि टिकटों की बिक्री 31 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल अमेरिका और कनाडा के शो-टाइम्स जारी किए गए हैं, जबकि भारत में री-रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज की शुरुआत साल 2001 में Harry Potter and the Philosopher’s Stone से हुई थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्मों ने दुनियाभर में रिकॉर्ड कमाई की और यह फ्रेंचाइजी पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बन गई। हैरी पॉटर, रॉन वीजली और हर्माइनी ग्रेंजर की तिकड़ी आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन दोस्ती मानी जाती है।

 

सीरीज की आठों फिल्में

Harry Potter and the Philosopher’s Stone (2001)

Harry Potter and the Chamber of Secrets (2002)

Harry Potter and the Prisoner of Azkaban (2004)

Harry Potter and the Goblet of Fire (2005)

Harry Potter and the Order of the Phoenix (2007)

Harry Potter and the Half-Blood Prince (2009)

Harry Potter and the Deathly Hallows – Part 1 (2010)

Harry Potter and the Deathly Hallows – Part 2 (2011)

 

इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों प्रशंसकों का दिल भी जीता। 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही यह सीरीज पुराने प्रशंसकों के लिए यादों को ताजा करेगी, वहीं नई पीढ़ी को भी जादुई दुनिया का अनुभव सिनेमाघरों में मिलेगा।

 

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े