Sat. Aug 1st, 2026

भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गई मछली पकड़ने वाली नाव, 11 लोग बचाए गए

भारतीय नौसेना का जहाज एक मछली पकड़ने वाली नाव या जहाज से टकरा गया है। इस हादसे में 11 लोग बचा लिए गए हैं। वहीं, दो की तलाश जारी है।

भारतीय नौसेना के साथ गुरुवार को गोवा के उत्तर पश्चिम में समुद्र में एक हादसा हो गया। एक मछली पकड़ने वाला भारतीय जहाज मार्थोमा भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक, मछली पकड़ने वाले जहाज पर 13 लोगों का चालक दल सवार था। नौसेना ने इनमें से 11 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। वहीं, 2 अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

About The Author