Tue. Jun 23rd, 2026

पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे इमरान हाशमी, हॉरर फिल्म ‘रूह’ का हुआ ऐलान

Rooh: लोगों को कभी भी बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की काबिलियत पर शक नहीं रहा है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से उनकी सोलो फ़िल्मों की कहानी में दम नहीं रहा, जिसकी वजह से कई फ़िल्में फ्लॉफ रहीं। लेकिन अब लगता है कि यह दौर खत्म होने वाला है। इस साल इमरान अपनी फिल्म आवारापन (2007) का सीक्वल लेकर आ रहे हैं—एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इमरान की एक नई फिल्म घोषणा की गई है, जो एक जबरदस्त म्यूजिकल हॉरर कहानी लगती है। हॉरर फिल्मों अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर इमरान हाशमी पांच साल बाद इस हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘रूह’ की घोषणा हो चुकी है और मेकर्स ने इसका पहला लुक भी जारी किया है। इसमें यह भी जानकारी दी गई है कि यह कब रिलीज होगी।

वीडियो में क्या है?

फिल्म मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए ‘रूह’ फिल्म की घोषणा की है। 52 सेकंड के इस क्लिप में जंगल में एक रहस्यमयी लड़की दिखाई देती है। इसके बाद, धुंधला शीशा दिखता है, जिसे एक रहस्यमयी हाथ पोंछकर साफ करता है। शीशे में इमरान हाशमी का चेहरा दिखाई देता है और देखते ही देखते उनकी आंखें काली हो जाती हैं। आखिर में, स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल ‘रूह’ दिखाई देता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने वीडियो में ही बताया है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। मयंक शर्मा इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, जबकि मयंक शर्मा और विशाल कपूर इसके लेखक हैं। विक्रम खाखर और सनी खन्ना इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

फिल्म के बारे में इमरान हाशमी की राय

बॉलीवुड हंगामा ने इमरान हाशमी के हवाले से बताया, “‘रूह’ एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे तुरंत अपनी ओर खींच लिया क्योंकि इसमें मॉडर्न-डे हॉरर, इमोशन और म्यूजिक शानदार मेल है। दर्शक हमेशा से मुझे इस तरह की फिल्मों से जोड़कर देखते आए हैं। मयंक जिस दुनिया को बना रहे हैं, वह बहुत जबरदस्त, इमोशनल और सिनेमैटिक लगती है। ‘रूह’ के बारे में इसी बात ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया। मैं सच में चाहता हूँ कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें।”(एजेंसी)

About The Author