Tue. Jun 23rd, 2026

कई वोटर ID कार्ड रखने के आरोप में फंसे प्रकाश राज, गैर-जमानती वारंट जारी

Prakash Raj: साउथ इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड, दोनों ही जगह अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल, वे कानूनी दिक्कतों में घिरे नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मुश्किल में नजर आ रहे हैं। उन पर कई राज्यों के वोटर ID कार्ड रखने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वकील दिलीप कुमार ने 2019 में हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका दावा था कि प्रकाश राज के पास कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत चार राज्यों के ID कार्ड है।

प्रकाश राज पर 3 पहचान पत्र रखने का लगा आरोप

प्रकाश अक्सर किसी न किसी मुसीबत में फंस जाते हैं। इससे पहले, रामायण के बारे में दिए गए एक बयान की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब उन पर कई राज्यों के पहचान-पत्र रखने का आरोप है—इसे चुनाव नियमों का उल्लंघन माना जाता है। शिकायत करने वाले के अनुसार, पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसलिए उन्होंने बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से संपर्क किया। जब ये कोशिशें नाकाम रहीं, तो उन्होंने उन्होंने कोर्ट का रुख किया।

कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक अपने नाम पर केवल एक ही वोटर ID कार्ड रख सकता है। इसलिए, एक से ज्यादा कार्ड रखना इन नियमों का गंभीर उल्लंघन है। खबरों के मुताबिक, 48वें एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) की अदालत ने प्रकाश राज को इसके लिए 2 बार समन भेजा है. साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया, लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बता दें कि अगर अब भी प्रकाश राज इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, तो उनकी मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं और इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जो कि प्रकाश राज के हक में नहीं होंगी। वहीं बात उनके करियर की करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘दृश्यम 3’ में भी नजर आएंगे। (एजेंसी)

About The Author