Wed. May 20th, 2026

22 मई को रोजगार मेला: विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को मिलेगा अवसर”

दुर्ग : शुक्रवार 22 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। रोजगार मेला शिवाजी नगर स्थित संस्थान परिसर में लगाया जाएगा।

कई कंपनियों में निकलीं रिक्तियां

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार इस प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अभ्यर्थियों के साथ-साथ एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, पैरामेडिकल, एमबीबीएस और बीएएमएस योग्यताधारी उम्मीदवार भी शामिल हो सकेंगे।

अंतिम वर्ष के छात्रों को भी अवसर

इस रोजगार मेले में केवल पासआउट अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को इस आयोजन की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

ऑनलाइन जानकारी भी उपलब्ध

रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author