CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 डीएसपी और एएसपी स्तर के अफसरों के तबादले
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने डीएसपी और एएसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) स्तर के 7 सीनियर पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जगहों के एसडीओपी (SDOP) भी बदले गए हैं, साथ ही मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी नए अफसर को सौंपी गई है।
इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां:
- सचिन्द्र चौबे: इन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ (रायपुर) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ किया गया है।
- आलोक तिवारी: इन्हें 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- गिरीश कोरी और नीलीकेशोर अवस्थी: दोनों अधिकारियों को सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में पदस्थ किया गया है।
- दिनेश सिंह: इन्हें राजभवन सुरक्षा, रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है।
- मयंक रणासिंह: इन्हें भाटापारा का नया एसडीओपी (SDOP) नियुक्त किया गया है।
- तारेश साहू: इन्हें जिला बिलासपुर में एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

