Thu. Oct 29th, 2026

Delhi Liquor Case : शराब नीति मामले में बढ़ी BRS नेता की मुश्किलें, CBI को मिली रिमांड

Delhi Liquor Case :

Delhi Liquor Case : शराब नीति मामले में BRS नेता की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। CBI को राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के कविता की 3 दिन की रिमांड मांगी दे दी है।

Delhi Liquor Case : नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद BRS नेता के. कविता को आज CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। बता दें कि बीते दिन कविता से CBI ने तिहाड़ जेल में जाकर पूछताछ की थी और फिर गिरफ्तार कर लिया था। CBI ने कोर्ट ने कविता का 5 दिन का रिमांड मांगा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में गिरफ़्तारी को अवैध बताने पर CBI ने कहा कि हमारी गिरफ्तारी अवैध नहीं है। हमने परमिशन ली है। हमने 6 अप्रैल को पूछताछ की थी, लेकिन उसी दिन गिरफ्तार नहीं किया। अगर उसी दिन गिरफ्तार किया होता तो आर्टिकल 21 राइट टू सब्जेक्ट हो जाता। जो हुआ, कोर्ट की परमिशन से हुआ है।

CBI ने क्या कहा था 
CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में के. कविता का बड़ा रोल रहा है। BRS नेता के. कविता मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं। वे किंगपिन और मुख्य साजिशकर्ता हैं। कविता ने मदद की है। पैसा उपलब्ध कराया है। इसमें और कौन-कौन शामिल हैं? यह जानने के लिए हिरासत चाहिए। शराब नीति से जुड़ी बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कविता का सबूतों से सामना कराने की जरूरत है। एक बड़े बिजनेसमैन ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और केजरीवाल ने उन्हें आबकारी नीति के जरिये समर्थन का आदेश दिया।

CBI ने कोर्ट में आगे कहा कि इस मामले से जुड़े कई आरोपियों के बयान दर्ज हुए हैं। होटल ताज में बैठक हुई है. मार्च-मई 2021 में जब आबकारी नीति बनाने की प्रकिया जारी थी, उस वक्त अरुण पिल्लई, बुच्ची बाबू, बोइनपल्लीच। ये सब दिल्ली में होटल ताज में ठहरे हुए थे। CBI ने कहा कि के कविता ने हैदराबाद में बिजनेसमैन से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं, विजय नायर के. कविता के संपर्क में था। कविता ने बिजनेसमैन से 100 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के लिए कहा था।

मिली तीन दिन की रिमांड
CBI द्वारा पांच दिन की रिमांड की मांग करने के बढ़ कोर्ट ने BRS की नेता के कविता को 15 अप्रैल, 2024 तक तीन दिन के लिए केंद्रीय CBI की हिरासत में भेज दिया गया है। अदालत ने इससे शुक्रवार को दिन में के. कविता को पांच दिन की हिरासत में देने के अनुरोध से जुड़ी CBI की याचिका पर आदेश शाम तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT