Tue. Aug 18th, 2026

Chhattisgarh IAS Transfer 2026: सोनमणि बोरा समेत 23 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

Chhattisgarh IAS Transfer 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 23 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला आदेश में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत CEO और विभागीय अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है।

इस फेरबदल में सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कांकेर, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कलेक्टर स्तर पर बदलाव हुआ है।

सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग की कमान

1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वह अपने नए दायित्व के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

भुवनेश यादव को कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार

2006 बैच के IAS अधिकारी भुवनेश यादव अपने मौजूदा विभागों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।वहीं कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

6 जिलों में बदले गए कलेक्टर

सरकार के आदेश के बाद राज्य के छह जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया है। नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

रणबीर शर्मा — कलेक्टर, गरियाबंद
कुंदन कुमार — कलेक्टर, कांकेर
अमृत विकास तोपनो — कलेक्टर, मुंगेली
जयश्री जैन — कलेक्टर, सक्ती
तुलिका प्रजापति — कलेक्टर, कबीरधाम
तनुजा सलाम — कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

गरियाबंद के मौजूदा कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है।

read more : BPSC TRE-4 का इंतजार खत्म! 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से फॉर्म

रिमिजियुस एक्का को जल जीवन मिशन का प्रभार

नगरीय प्रशासन एवं विकास के संचालक रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। इसके साथ उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद मो. कैसर अब्दुलहक जल जीवन मिशन के मिशन संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

Chhattisgarh IAS Transfer List 2026

सोनमणि बोरा – प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास
आर. शंगीता – सचिव, मंत्रालय
भुवनेश यादव – आदिम जाति विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार
नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर – संचालक, नगरीय प्रशासन
रिमिजियुस एक्का – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन
रणबीर शर्मा – कलेक्टर, गरियाबंद
कुंदन कुमार – कलेक्टर, कांकेर
अमृत विकास तोपनो – कलेक्टर, मुंगेली
जयश्री जैन – कलेक्टर, सक्ती
तुलिका प्रजापति – कलेक्टर, कबीरधाम
तनुजा सलाम – कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
रोमा श्रीवास्तव – CEO, जिला पंचायत सरगुजा
लीना कोसम – आयुक्त, नगर निगम दुर्ग
सौमिल रंजन चौबे – MD, पर्यटन मंडल
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई – अपर कलेक्टर, बिलासपुर

About The Author

इन्हें भी पढ़े