Fri. Oct 30th, 2026

नक्सलियों का सरकार को एक और प्रस्ताव : लिखा- वार्ता के लिए माहौल बनाने को एक महीने का युद्ध विराम लागू हो

Chhattisgarh Naxal Encounter:

नक्सलियों की ओर से अब सरकार के पास एक और प्रस्ताव रखा गया है। प्रेस नोट जारी कर नक्सल लीडर ने कहा है कि, वार्ता के माहौल बनाने को एक महीने का युद्ध विराम किया जाए।

 

बीजापुर। लगातार अपने साथियों के मारे जाने और आत्मसमर्पण किए जाने से परेशान नक्सलियों ने सरकार के नाम एक और पत्र जारी किया है। नक्सलियों ने अब कहा है कि, वे चाहते हैं कि, वार्ता के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए एक महीने का युद्ध विराम किया जाए।

नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश के नाम से जारी पत्र के मुताबिक, उनहोंने गृहमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद जताया है। नक्सल नेता ने शांति वार्ता को लेकर कहा है कि, मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद। मेरी सुरक्षा गारंटी देते हुए मेरे इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद। आगे उसने लिखा है कि, वार्ता के लिए हमारी तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना ज़रूरी है। इसलिए सरकार से मेरी अपील है कि, एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाई जाए।

अभी सिर्फ एक ही विषय पर ध्यान
नक्सल नेता ने यह भी कहा है कि, मेरे पहले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा- कांग्रेस के लोगों द्वारा हमारे विरोध में की गई बातों का अभी जवाब नहीं दे रहा हूं। अभी सिर्फ एक ही विषय पर ध्यान दे रहा हूं।

undefined

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT