Tue. Jul 21st, 2026

प्लेबैक सिंगिंग में अरिजीत सिंह की वापसी की चर्चा, टीम ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Arijit Singh: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसे फैन्स के पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। फिल्म के इस रोमांटिक गाने में अरिजीत सिंह की आवाज सुनते ही फैन्स उत्साहित हो गए। इंटरनेट पर यह चर्चा शुरू हो गई कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर होने का अपना फैसला बदल लिया है। अब इन दावों की सच्चाई सामने आ गई है।

प्लैबैक सिंगिंग में लौटे अरिजीत?

सिंगर के मैनेजर ने बताया है कि अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं कर रहे हैं। ऐसी बातें गलत हैं। प्रिंट संग से बात करते हुए मैनेजर ने कहा कि यह दावा सच नहीं है। अरिजीत बस उन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं जो उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा से पहले शुरू किए थे। यह खास गाना पहले ही फाइनल हो चुका था। वह प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं कर रहे हैं, ये बस उनकी पहले से तय कमिटमेंट्स हैं। मैनेजर से यह सुनकर फैंस की उम्मीदें जरूर टूट गई होंगी। हालांकि, एक बात साफ हो गई है। अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग में वापसी करने का कोई इरादा नहीं है। जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, तो उनकी वापसी को लेकर अटकलें जरूर लगने लगती हैं।

सिंगर ने इस साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगे चलकर वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाएंगे, वे म्यूजिक से जुड़े तो रहेंगे, लेकिन अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम नहीं करेंगे।

यहां सुनें अरिजीत का गाना

फिल्म ‘आवारापन 2’ के टाइटल ट्रैक को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं और यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इमरान हाशमी के अलावा, फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी और अतुल कुमार भी हैं। लंबे समय बाद, फैंस इमरान हाशमी को एक प्यार में डूबे प्रेमी के रूप में स्क्रीन पर देखेंगे। इमरान हाशमी ने इस फिल्म के पहले पार्ट में भी मुख्य भूमिका निभाई थी, उसके गाने बहुत हिट हुए थे और फिल्म को एक कल्ट क्लासिक माना जाता है।

‘नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा, पर पहले के रिकॉर्डेड या अधूरे गाने आते रहेंगे’

हालांकि, रिटायरमेंट की घोषणा करते समय अरिजीत सिंह ने साफ कहा था कि भले ही वह कोई नया प्रोजेक्ट या गाना नहीं करेंगे, लेकिन उनके पहले से रिकॉर्ड किए गए या अधूरे गाने धीरे-धीरे एक-एक करके रिलीज होते रहेंगे। यही वजह है कि रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी उनके गाने आते रहे, जिससे फैंस को लगा कि उनके रिटायरमेंट की खबर झूठी थी। अब ‘अवारापन 2’ का जो गाना है, वो पहले का रिकॉर्ड किया है, या वाकई अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अरिजीत सिंह अभी लाइव कॉन्सर्ट पर फोकस कर रहे हैं। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े