टीम इंडिया को मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर, प्रज्ञान ओझा के नाम पर BCCI ने लगाई मुहर!
BCCI News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे अजीत अगरकर की जगह लेंगे। ओझा को उनके वरिष्ठता के आधार पर इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में सबसे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी की। दोनों ने बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद रमेश पोवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की।
पूर्व क्रिकेटर रमेश पवार को भी चयन समिति में नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। बोर्ड ने पूर्व अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल की जमकर सराहना की, जिनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अब प्रज्ञान ओझा नई समिति के अध्यक्ष होंगे। रमेश पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है।
उन्होंने भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य किया है, साथ ही मुंबई और गुजरात टीमों को भी कोचिंग दी है। उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच के रूप में भी सेवाएं दी हैं। मुख्य कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भारत को एशिया कप और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाया।
मेन्स सेलेक्शन कमेटी
प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन)
शिव सुंदर दास
आरपी सिंह
अजय रात्रा
रमेश पोवार
(एजेंसी)

