Mon. Nov 2nd, 2026

CG BIG BREAKING : भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन, राजधानी रायपुर में चल रहा था इलाज

Vidya-Ratan-Bhasin 1

दुर्ग। दुर्ग के वैशालीनगर सीट से भाजपा के विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। बीते 15 दिनों से उनका इलाज रायपुर के राम कृष्ण अस्पताल में चल रहा था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

विधायक विद्यारतन भसीन की उम्र 79 साल थी और वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी दौरान उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

About The Author

SKY TMT