Thu. Oct 1st, 2026

Neem Karoli Baba Serial: ‘हनुमान अंश’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब छोटे पर्दे पर आएगी नीम करोली बाबा की कहानी

Neem Karoli Baba Serial: सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ कीार सफलता के बाद अब आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा की जीवनगाथा छोटे पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ चैनल ने नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी अद्भुत कथाओं पर आधारित एक नए धारावाहिक का ऐलान कर दिया है, जिसका पहला प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

प्रोमो में दिखी अलौकिक और रहस्यमयी झलक

मेकर्स द्वारा जारी किए गए पहले प्रोमो में नीम करोली बाबा से जुड़ी आध्यात्मिक और रहस्यमयी झलकियां दिखाई गई हैं। प्रोमो की शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति को नदी के किनारे चलते हुए दिखाया जाता है, जबकि बैकग्राउंड में वॉइसओवर गूंजता है— “वह व्यक्ति जिनकी कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया। अब, देश उनके जीवन की अन्य जादुई कहानियां देखेगा।” इसके बाद कंबल में लिपटे हुए उस शख्स के हाथ उठते ही आसमान की ओर भगवान हनुमान की छवि नजर आती है। हालांकि, अभी तक प्रोमो में धारावाहिक के नाम या स्टार कास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसकी पहली झलक ने फैंस की उत्सुकता को बहुत बढ़ा दिया है।

टीवी और OTT दोनों पर होगा प्रसारण

यह नया धारावाहिक दर्शकों के लिए टीवी पर ‘सोनी एंटरटेनमेंट’ चैनल पर प्रसारित होगा, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म Sony LIV पर भी इसकी स्ट्रीमिंग की जाएगी। मेकर्स के इस कदम से फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ की तरह ही इस धारावाहिक में भी धार्मिक घटनाओं और गुरुजी की कहानियों को पूरी शुद्धता और भव्यता के साथ दिखाया जाएगा।

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में कमाए 410 करोड़ से ज्यादा

गौरतलब है कि नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित होकर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में स्क्रीन की कमी और सुस्त शुरुआत का सामना करना पड़ा था, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के दम पर फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। सिनेमाघरों में 55 दिन पूरे करने के बाद इस फिल्म ने दुनियाभर में 410.75 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। अब मेकर्स छोटे पर्दे पर इस नई आध्यात्मिक यात्रा के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े