Fri. Jul 31st, 2026

विरोध प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का आरोप, बोले बीजेपी के गुंडों ने माहौल बिगाड़ा

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में कथित गड़बड़ी के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। दिपके ने दावा किया कि भाजपा के गुंडों ने हिंसा को अंजाम दिया। उन्होंने कहा, “मैं पहले दिन से कहता आ रहा हूं कि भाजपा अपने गुंडों को गड़बड़ी फैलाने के लिए भेजेगी, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे दुख है कि इन कृत्यों को अंजाम देने वालों ने पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाया।”

पुलिसकर्मियों के प्रति जताई सहानुभूति

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत दिपके ने छात्र प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में निशाना बनाए गए पुलिस अधिकारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने सरकार से सवाल किया, “पुलिस अधिकारियों द्वारा बेरहमी से पीटे गए छात्रों के परिवारों का क्या होगा?” जवाबदेही तय होनी चाहिए।

आदतन अपराधियों के इस्तेमाल का आरोप

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि जहां आदतन अपराधियों पर कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाना चाहिए, वहीं सरकार उन्हीं अपराधियों का इस्तेमाल छात्रों को निशाना बनाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। मुंबई के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। पूरे देश में छात्रों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है। यह उन्हें डराने के लिए किया जा रहा है ताकि वे सरकार पर सवाल उठाने या दोबारा विरोध प्रदर्शन करने की हिम्मत न करें।”

दिल्ली पुलिस पर भी लगाए आरोप

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर दंगाइयों और गुंडों को विरोध प्रदर्शनों को बाधित करने के लिए भेजा। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर दंगाइयों की मदद करने और उन्हें संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए पत्थरबाजी करने के लिए गुंडों का इस्तेमाल किया। इससे हिंसा के दौरान पुलिस की कार्रवाई जायज ठहराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और उनकी मांगों पर सहमति बनने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। हालांकि, छात्रों के कथित उत्पीड़न को देखते हुए पार्टी ने देश भर में एक बड़े और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।(एजेंसी)

 

About The Author