Tue. Jul 28th, 2026

Flipkart Freedom Sale: फ्लिपकार्ट ला रहा है शॉपिंग का महातूफान! iPhone 17 और Galaxy S25 पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स, जानिए कब से शुरू होगी सेल!

Flipkart Freedom Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘Freedom Sale’ की तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आ रही यह मेगा सेल 8 अगस्त से सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट पर भारी छूट और डील्स देखने को मिलेंगी।

Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले एंट्री

सेल की शुरुआत आम ग्राहकों के लिए 8 अगस्त से होगी, लेकिन यदि आप Flipkart Plus या हाल ही में आए Flipkart Black मेंबर हैं, तो आपको 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से ही ‘अर्ली एक्सेस’ (Early Access) का फायदा मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह सेल कुल कितने दिनों तक चलेगी, इसलिए ग्राहकों को सेल शुरू होते ही अपनी विशलिस्ट तैयार रखनी होगी।

SBI बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

खरीदारी को और किफायती बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ पार्टनरशिप की है। सेल के दौरान SBI Credit Card और कुछ चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन के जरिए भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और पे-लेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

iPhone 17 और Galaxy S25 पर रहेगी खास नजर

फ्लिपकार्ट ने सेल का लैंडिंग पेज लाइव करते हुए कुछ ऐसे फ्लैगशिप डिवाइसेस को टीज किया है, जिन पर सबसे बड़ी कटौती की उम्मीद है। इनमें Apple का iPhone 17, Samsung का Galaxy S25 और Motorola का Edge 70 Fusion प्रमुख रूप से शामिल हैं। हालांकि, इन प्रीमियम फोन्स की डिस्काउंटेड कीमत का खुलासा सेल से ठीक पहले किया जाएगा।

लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट

स्मार्टफोन्स के अलावा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरीज में भी जबरदस्त ऑफर्स मिलने वाले हैं:

टैबलेट्स व लैपटॉप: Samsung Galaxy Tab A11+ और प्रीमियम लैपटॉप Samsung Galaxy Book 4 पर भारी डिस्काउंट का अनुमान है।

स्मार्ट टीवी: Samsung के 55-इंच 4K Smart TV की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

ऑडियो गैजेट्स: boAt समेत अन्य ब्रांड्स के ईयरफोन्स और साउंडबार्स बेहद कम दामों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

About The Author