Thu. Jun 11th, 2026

पेट्रोल-डीजल संकट से दंतेवाड़ा में हड़कंप, किन पंपों पर मिलेगी सुविधा, जानें पूरी जानकारी

Petrol Diesel Crisis In Chhattisgarh: दंतेवाड़ा जिले में आम नागरिकों, किसानों, परिवहन संचालकों और आपातकालीन सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि तकनीकी कारणों से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुख्य आपूर्ति केंद्र से जिले के कुछ पेट्रोल और डीजल पंपों तक ईंधन की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव नागरिकों से की अपील

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है, जबकि कुछ पंप पूरी तरह ड्राई बताए जा रहे हैं।इस वजह से वह के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन ने कृषि कार्य, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, एम्बुलेंस सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और निर्माण कार्यों जैसी आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से विशेष अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर नागरिक जिले में संचालित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के ईंधन विक्रय केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं, जहां पर्याप्त रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रशासन ने जारी की सूची, कहा- इन पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है ईंधन

प्रशासन ने कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो नागरिक जिले में कार्यरत अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के ईंधन विक्रय केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं, जहां पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

गीदम का सुनील एवं अशोक पेट्रोल पंप (BPCL)
बचेली का ग्रेस फ्यूल (BPCL) व नंदराज फ्यूल्स (IOC)
किरंदुल का के.ए. फ्यूल (BPCL)
बैलाडीला सर्विस स्टेशन (IBP)
बालूद का एल.एन. फ्यूल (BPCL)
नकुलनार का नायक देवल फ्यूल (BPCL)
कारली का न्यू उजाला पुलिस पेट्रोल पंप (IOC)
कटेकल्याण का मां दंतेश्वरी फ्यूल (IOC)
दंतेवाड़ा का मोडियम पेट्रोलियम (IOC)
मां दंतेश्वरी जिओ फ्यूल्स (जियो-बिपी) शामिल हैं।

जल्द ही स्थिति पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद

दंतेवाड़ा जिले में HPCL के मुख्य आपूर्ति केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण कई पेट्रोल और डीजल पंपों पर आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया है और नागरिकों, किसानों और आवश्यक सेवाओं को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वैकल्पिक पेट्रोल पंपों की सूची जारी कर दी है। कंपनी आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही पूरी तरह से सामान्य होने की उम्मीद है। (एजेंसी)

 

About The Author