Fri. Jun 5th, 2026

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने ‘काला हिरण’ निर्माता का पक्ष लिया, बोलीं- फिल्म बनाना उनका अधिकार

मुंबई : फिल्म निर्माता अमित जानी और सलमान खान से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अनुराग कश्यप या किसी फिल्मी विवाद से अलग, इन दिनों बॉलीवुड में जिस मामले ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर चल रहा विवाद। फिल्म के निर्माता अमित जानी और सलमान खान के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली खुलकर अमित जानी के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमित जानी की उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें निर्माता ने कथित तौर पर सलमान खान की लीगल नोटिस को कैमरे के सामने फाड़ दिया था। सोमी अली का कमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पूरे विवाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

क्या है ‘काला हिरण’ विवाद?

दरअसल, अमित जानी की आगामी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर विवाद शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना सीधे सलमान खान से की जाने लगी। इसके बाद सलमान खान की कानूनी टीम की ओर से कथित तौर पर फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजा गया। हालांकि सलमान या उनकी टीम की ओर से सार्वजनिक रूप से बयान जारी नहीं किया गया है।

अमित जानी के पक्ष में सोमी अली

सोमी अली ने अमित जानी के उस वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसमें वो सलमान खान की लीगल टीम की ओर से भेजे गए नोटिस को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोमी लिखा कि जो लोग गिल्टी होते हैं, वो छिपते फिरते हैं और धमकियां देते हैं। आपको पूरा हक है, आप फिल्म बनाइए। अमित जानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि वो सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस का जवाब नहीं देंगे और उन्होंने कैमरे के सामने नोटिस को फाड़ दिया। अमित जानी ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। (एजेंसी)

About The Author