Sat. Apr 18th, 2026

महिला आरक्षण: कैबिनेट की बैठक में बोले PM मोदी, विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है, अब सजा भुगतेंगे

महिला आरक्षण बिल कल लोकसभा में विपक्ष के विरोध की वजह से पास नहीं हो सका। आज कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा-विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती कर दी है, अब सजा भुगतेंगे।

 

लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग हुई जिसमें सत्ता पक्ष को दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। विपक्ष के विरोध के बाद संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद एनडीए लगातार विपक्ष  पर हमलावर है। इस बीच आज कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री भी विपक्ष पर हमलावर रहे। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में कहा कि महिलाओं को 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण देने वाले बिल को गिराकर विपक्ष ने बहुत बड़ी गलती की है।पीएम मोदी ने कहा, देश की महिलाएं उनको माफ नहीं करेगी,उनको भुगतना पड़ेगा ।

About The Author

इन्हें भी पढ़े