Iran-US War: ईरान ने गिनाया ट्रंप द्वारा 1 घंटे में बोला गया 7 झूठ, कहा-ऐसा ही रहा तो फिर से बंद कर देंगे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Iran-US War: ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1 घंटे में 7 झूठ बोलने का आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि यही हाल रहा तो होर्मुज को फिर से बंद कर दिया जाएगा।
Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयासों के बीच तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी देशों के लिए खोल दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस कदम का स्वागत तो किया, लेकिन इसे अमेरिका की जीत बता दी। वहीं ईरान ने होर्मुज खोलने के बाद जब अमेरिका से अपनी नाकाबंदी हटाने को कहा तो ट्रंप ने साफ बोल दिया कि तेहरान से बातचीत संपूर्ण नहीं होने तक ब्लॉकेड जारी रहेगा। इससे दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही अमेरिका और ईरान में फिर तनाव बढ़ गया है। इस बीच ईरान ने दावा किया है कि ट्रंप ने 1 घंटे में 7 बड़ा झूठ बोला है। ईरान ने कहा है कि यह हाल रहा तो वह होर्मुज को फिर से बंद कर देगा।
ट्रंप पर कौन से 7 झूठ बोलने का है आरोप
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1 घंटे में 7 बड़े झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही यह सिलसिला जारी रहने पर दोबारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी दी है। एम.बी. ग़ालिबाफ़ ने कहा-
- संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक घंटे में सात दावे किए, जिनमें से सभी सात झूठे थे।
- उन्होंने इन झूठों से युद्ध नहीं जीत सकते। निश्चित रूप से वे बातचीत में भी कहीं नहीं पहुंचेंगे।
- नाकाबंदी जारी रहने पर हॉर्मुज का जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा।
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का काम “निर्धारित मार्ग” के आधार पर और “ईरानी प्राधिकरण” से अनुमति लेकर ही किया जाएगा।
- जलडमरूमध्य खुला है या बंद और इसके नियमन का फैसला सोशल मीडिया द्वारा नहीं, बल्कि वास्तविक स्थिति द्वारा किया जाएगा।
- मीडिया युद्ध और जनमत निर्माण युद्ध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन ईरानी राष्ट्र इन चालों से प्रभावित नहीं होता। हालिया बातचीत की सच्ची और सटीक खबरें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हाल के साक्षात्कार में पढ़ें।
- जैसा कि मैंने कल रात भी कहा था, इजरायल-लेबनान युद्धविराम हिजबुल्लाह की दृढ़ता और प्रतिरोध की धुरी की एकता का परिणाम है। हम इस युद्धविराम के साथ सतर्कता से व्यवहार करेंगे और पूर्ण विजय हासिल होने तक एक साथ बने रहेंगे।
गालिबाफ ने कहा-हम अपनी प्रतिज्ञा के सच्चे
मोहम्मद गालिबाफ ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जरिये कहा कि हम अपनी प्रतिज्ञा के प्रति सच्चे हैं…इस ौदरान उन्होंने पाकिस्तानी मध्यस्थता की सराहना की। गालिबाफ ने लिखा कि मैं इस युद्धविराम को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान राज्य और जनरल आसिम मुनीर के मध्यस्थता प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

