LPG Cylinder: अफवाहों पर नहीं दें ध्यान.. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर हुए सख्त
Raipur News LPG Gas :
LPG Cylinder: बलौदाबाजार में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की चर्चा तेज हो गई है। कई जगहों में 1600 रए में सिलेंडर बेचे जाने की शिकायत है…
LPG Cylinder: युद्ध के चलते प्रदेश में cylinder की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसे लेकर बार, रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी ओर आम उपभोक्ता भी घरेलू गैस को लेकर परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म है। वहीं बलौदाबाजार में कहीं-कहीं गैस की कालाबाजारी की चर्चा है। हालांकि अभी तक किसी भी मामले खुलासा नहीं है। ऐसे में इन मामलों पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गैस संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
LPG Cylinder: सख्त हुए बलौदाबाजार कलेक्टर
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के घरेलू एलपीजी गैस वितरकों के साथ बैठक कर रसोई गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से और निर्धारित मूल्य पर एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाए तथा कहीं भी शॉर्टेज की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर गैस बेचने की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होटल, ढाबे में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी वितरक एलपीजी के भंडारण और वितरण से संबंधित पंजी नियमित रूप से संधारित करें और विभागीय अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति के लिए भी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इधर जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में लगातार यह शिकायतें भी मिल रही हैं कि कई होटल, ढाबे और सडक़ किनारे लगे स्ट्रीट फूड स्टॉलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बजाय घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है।

