Wed. Feb 11th, 2026

चेन्नई एयरपोर्ट पर कई घंटें बाधित रहीं उड़ानें, अचानक से बदला गया रूट, यात्री हुए परेशाान

CG News Flight:

चेन्नई एयरपोर्ट पर कई घंटें उड़ानें बाधित होने से यात्री परेशान हो गए। रविवार सुबह ही कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया।

 

चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार सुबह कई घंटें उड़ानें बाधित रहीं। कोहरे के कारण कम दृश्यता इसकी प्रमुख वजह रही। चेन्नई आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई अड्डों की ओर बदल दिया दिया गया। इसके चलते यात्री काफी परेशान दिखे।

फ्लाइटों का बदला गया रूट

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई। कुछ फ्लाइटों का रूट भी बदल दिया गया।

सुबह 150 मीटर रह गई दृश्यता

एक अधिकारी ने बताया, ‘आज तड़के चेन्नई मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण लगभग साढ़े सात बजे तक दृश्यता और घटकर 150 मीटर रह गई।’

तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ी गई उड़ानें

उन्होंने कहा कि दृश्यता में बाद में सुधार होने की उम्मीद है। कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक और निजी उड़ान बेंगलुरु लौट गई।

About The Author