Tue. Nov 3rd, 2026

बारिश से फसलों को नुकसान, सब्जियों के दाम बढ़े

Raipur News:

Raipur News: राजधानी में सब्जियों की कीमत में 5 से 7 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जबकि खेखसी की कीमत 220 रुपये प्रति किलो, सेमी 120 रुपये और बीन्स 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

Raipur News रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि देशभर में हुई भारी बारिश के चलते सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। दिसावर (अन्य प्रदेशों) में भाव बढ़ने से यहां भी भाव में स्वाभाविक तेजी है। दर्जनभर से अधिक सब्जियों के दाम 5 से 7 रुपए किलो चिल्हर में बढ़ गए है,तो वही खेखसी 220 रुपए किलो, सेमी 120 तथा बीन्स 150 रुपया किलो चिल्लर में पहुंच गया है।

प्रदेशवासियों को बारिश में सब्जियों के बढ़ते दामों ने रुला दिया है। भाव तीसरे हफ्ते भी लगातार बढ़ रहा है। जिससे गरीब के साथ सामान्य मध्यम वर्गीय के पहुंच के बाहर हो गया हैं। वह अन्य विकल्प अपनाने को मजबूर है जैसे कढ़ी,चना दाल,मटर,उड़द, राजमा,भाजी आदि। थोक सब्जी विक्रेता कहते हैं की बरसात में सब्जियों के फसल को नुकसान पहुंचा है दिसावर यानी अन्य प्रदेशों में भाव बढ़ने के कारण यहां भी कीमतें बढ़ गई है। ज्यादातर सब्जियां दिसावर से आ रही है स्थानीय आवक कम है। स्थानीय आवक में करेला, भाटा, लौकी, खीरा, भिंडी और बरबटी तथा भाजी शामिल है।

श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष श्री टी श्रीनिवास रेड्डी बताते हैं कि देश के प्रमुख सचिव उत्पादक क्षेत्रों में बरसात से फसलों को नुकसान हुआ है। दिसावर में भाव बढ़ गए हैं जिस कारण यहां भी भाव बढ़े हुए हैं। स्थानीय आवक कमजोर है। निर्भरता दूसरे राज्यों पर है। इस समय खेखसी 220 रुपए किलो, सेमी 120 रुपए, शिमला 110 से 120 रुपए किलो दर पर बिक रहा है। इसी तरह अन्य सब्जियां चिल्हर में क्रमशः गाजर 35-40, चुकंदर 40-45, हरी मिर्च 60- 70, प्याज 40-45, धनिया 50-60, पत्ता गोभी 40-45, बरबटी 65-70, लाल बरबटी 40-45, करेला 60-70, तुरई 60-65,अदरक 150-160, लहसुन 220- 240, मुनगा 70-80, आलू 40-50, परवल 35-40, ढेंस 120-140,कुंदरू 40-45,खीरा 25-30, भाटा 70-80, लौकी 35-40, बीन्स 140-150, नींबू 3 से 4 रुपए, टमाटर 35-40 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि 70 फीसदी सब्जियों की आवक बाहरी राज्यों से हो रही है।

(लेखक डा.विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT