Triple Murder: बेटा-बेटी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गोली मारकर की हत्या
Triple Murder: बिहार में शनिवार की रात गोली मारकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। मृतकों में पिता समेत बेटा और बेटी शामिल हैं। खबर है कि किसी करीबी रिश्तेदार ने ही इस घटना को अंजाम दिया था।
बिहार के बेगूसराय में बीती रात एक घटना घट गयी। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतकों में एक पिता और उनके बेटा बेटी शामिल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है। बताया जाता है कि किसी करीबी रिश्तेदार ने ही तीनों की गोली मारकर हत्या की है। जवान बेटे-बेटी के साथ पिता की खबर से बेगूसराय पुलिस परेशान हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहो की है।
बेटी के ससुराल में दिया घटना को अंजाम
मृतकों में उमेश यादव(60 वर्ष) , बेटा राजेश यादव (25 वर्ष) और बेटी नीलू कुमारी (21 वर्ष ) के रूप में हुयी है। बताया जाता है कि पिता अपने बेटे और बेटी नीलू को लेकर गोविंदपुर गांव पारिवारिक समझौते के लिए पहुंचे थे। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया।
वारदात किस वजह से अंजाम दिया गया इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

