ओडिशा सरकार की अहम घोषणा, अंगदान करने वालों का राजकीय सम्मान
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत अंगदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
State Honor for Organ Donors : उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसके तहत अंगदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पूर्व में सरकार ने अंगदान करने वालों को “सूरज अवार्ड” से सम्मानित करने का भी फैसला लिया था।
मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से अंगदान करने वाले लोगों का सम्मान भी हो सके सकेगा। बेशक सरकार के इस फैसले की घोषणा से लोगों एवं मृतकों के परिजनों को प्रेरणा मिलेगी। गौरतलब हो कि ओडिशा सरकार ने अंगदान करने वालों को “सूरज अवार्ड” भी शुरू किया था।
दरअसल गंजम जिले के युवा सूरज एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था। जिससे उसका ब्रेन डेड हो गया था। तब उसके परिवार वालों ने सूरज का अंगदान कर 6 लोगों की जान बचाई थी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि राजकीय सम्मान के तहत क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी। खैर ! प्रक्रिया कोई भी हो, यह तय है कि राजकीय सम्मान में न्यूनतम प्रक्रिया अपनाई जा सकेगी। जैसे-पार्थिव देह पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटना। कुछ स्थानीय नेता, एक वरिष्ठ लोक सेवक, एक पुलिसकर्मी सलामी दे सकते हैं और सम्मान में आकाश में गोली चला सकते हैं। ऐसा कुछ करने से भविष्य में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। और जरूरतमंदों को अंगदान किये जा सकते हैं।

