Sun. Feb 22nd, 2026

CG News: भाजपा नेता की हत्या करने वाले 4 नक्सली गिरफ्तार, आगजनी, हत्या जैसे कई घटनाओं को दिया था अंजाम दिया

CG News: गिरफ्तार नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट, मार्ग अवरुद्ध, आगजनी, हत्या जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

CG News: भारतीय जनता पार्टी के नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतन दुबे हत्या मामले में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नारायणपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या 4 नवंबर को धारदार हथियार से की गई थी।‌ जिसकी जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली थी।‌ मामले में पुलिस लगातार नक्सलियों को पकड़ने सूचना तंत्र के साथ छानबीन कर रही थी जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट, मार्ग अवरुद्ध, आगजनी, हत्या जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दरअसल, बीते 4 नवंबर को भाजपा नेता रतन दुबे झारा थाना इलाके के ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। रतन दुबे कौशलनार के बाजार में एक माइक और स्पीकर के सहारे भाजपा की योजनाओं और घोषणाओं को गोंडी में ग्रमीणों को बता रहे थे और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। कुछ देर बाद ही पीछे से माओवादियों ने उन हमला कर दिया था। नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर बेरहमी से लगातार वार किया। सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रतन दुबे को मृत घोषित कर दिया।

About The Author