Fri. Oct 30th, 2026

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, इन जगहों पर भारी बारिश के आसार, यहां पर बढ़ी ठिठुरन

देश के कई राज्यों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी हुई है।

नई दिल्ली: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जहां पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। केरल और माहे में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 राज्यों में होगी बारिश

अगले 48 घंटे के दौरान मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, पंश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT