Sat. Mar 21st, 2026

CG News : नयी सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ले- छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन की मांग

CG News :

CG News :

CG News : राज्यपाल को बाकायदा तत संदर्भित ज्ञापन सौंपा – छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन

CG News : छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने सन 2018 में मिजोरम विधानसभा में वहां CG News की क्षेत्रीय भाषा मिजो में शपथ दिलाने का उदाहरण पेश करते हुए ; यहां छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को बाकायदा ज्ञापन सौंपते हुए- राज्य की नयी सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों को छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ग्रहण करने की मांग जोर-शोर से उठाई है।

संगठन अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने आगे बताया है कि पिछली सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी चाहिए थी। पर अधिकारियों ने आठवीं अनुसूची में शामिल नही होने का हवाला दे दिया था। जबकि उसी वर्ष 2018 में मिजोरम के नए मुखिया ने अपनी पूरी टीम के साथ बाकायदा मिजो भाषा में शपथ ली थी। तब जबकि मिजो भाषा भी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है।

छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ी राज भाषा बनाई गई है तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में 2 दर्जन से अधिक छात्र शामिल थे। जो सभी छत्तीसगढ़ी भाषा में स्नातकोत्तर की उपाधि रखते हैं।

(लेखक डा. विजय )

About The Author